बरेली
आकाशवाणी बरेली में भरा पानी, प्रसारण हुआ बाधित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। लगातार बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति है। आकाशवाणी बरेली परिसर में भी पानी भर गया।
स्टूडियो की ट्रेंच में पानी भरने से दोपहर की सभा से कार्यक्रमों का प्रसारण बाधित हो गया।
सहायक अभियंता दीपक सक्सेना और कार्यक्रम प्रमुख मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जलभराव खत्म होते ही प्रसारण जल्द सुचारू किया जाएगा।


