भरत पुर

बाइक ट्रैक्टर की भिड़ंत बाइक सवार तीन जने गंभीर से हुए घायल एक की मौत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर खेड़ली मोड थाना इलाके में शुक्रवार को बाइक एवं ट्रैक्टर की हुई भिड़ंत में बाइक सवार दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए।जिसमें एक जने की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
खेड़ली मोड थानाधिकारी ने बताया कि खेड़ली मोड थाने के गांव भेसीना निवासी दो जने अपनी बाइक पर खेड़ली कस्बा की तरफ जा रहे थे । खेड़ली मोड नगर सड़क मार्ग पर अलीपुर टोल प्लाजा के पास एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित अचानक सड़क पर आ गया जिससे बाइक पर सवार टकरा कर दो जने घायल हो गए। इस दुर्घटना में घायल गांव भेसीना निवासी 46 वर्षीय विश्राम पुत्र रामसरुप एवं
राजाराम पुत्र भोमा को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भरती कराया गया ।जिसमें एक जने की मृत्यु हो गई ।खेड़ली मोड थाना पुलिस ने 46 वर्षीय मृतक विश्राम पुत्र रामस्वरूप का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया ।खेड़ली मोड थाना पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button