बोकारो

सीटू व किसान सभा ने गोमिया में किया संयुक्त प्रदर्शन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। गोमिया में अखिल भारतीय किसान सभा एवं सीटू के संयुक्त नेतृत्व में देशव्यापी आह्वान के तहत मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में उपस्थित किसान सभा व सीटू के साथी भारत सरकार होस में आओ, किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लो आदि नारे लगा रहे थे।
कार्यक्रम में उपस्थित सीटु के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा भारत सरकार की नीतियां देश के किसान व मजदूर को पीछे ले जा रही है। एक तरफ किसान की खेती महंगी होती जा रही है, दूसरी तरफ मजदूरों के ऊपर शोषण के लिए चार लेबर कोर्ट को लाया जा रहा है। देश की खेती अडानी और अंबानी के हाथों सौंप जा रही है। एफसीआई गोदाम को अडानी के जिम्मे में दिया जा रहा है।
सीटू के राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार, किसान सभा के जिला सचिव विनय महतो, किसान सभा के अंचल सचिव लखन महतो ने संयुक्त रूप से कहा जब तक भारत सरकार किसानों एवं मजदूरों के खिलाफ चलती रहेगी हम किसान व मजदूर सड़क पर संघर्ष करते रहेंगे। आज संसद में किसानों एवं मजदूरों के पक्ष में बोलने वाली ताकते कम हो गई है। फलस्वरुप हम लोग को सड़क पर ही आवाज बुलंद करना पड़ रहा है।
इस कार्यक्रम में भुवनेश्वर महतो, घनश्याम महतो , हरिचरण सिंह, भोला स्वर्णकार, केशु कमार, पूरन मांझी, तालो मांझी, सखी मांझी, रामचंद्र ठाकुर, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, वासुदेव महतो, जीवाधन महतो, डालचंद महतो, निर्मल करमाली, जगन्नाथ महतो, महेंद्र महतो, राजू महतो, राजेश पासवान, तिलक सिंह, धीरन सिंह, मेघवाल सिंह, समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button