
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहाबाद। सावन के दूसरे सोमवार को कांवड़ लेकर गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने फल वितरण किया। सेफनी उपकेंद्र के अवर अभियंता दिनेश कुमार, खारसोल उपकेंद्र के आकाश मिश्रा (टीजी-2) तथा समस्त संविदा स्टाफ की ओर से कांवड़ियों को फल वितरित किए गए।
इस दौरान कर्मचारियों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के सकुशल संपन्न होने की कामना की। फल पाकर कांवड़ियों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों का आभार जताया। इस मौके पर बजरंग दल के प्रखंड संयोजक बलवीर यादव समिति आदि लोग मौजूद रहे।


