रामपुर शाहबाद

पैसे के लेनदेन को लेकर दो युवकों में मारपीट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के स्टेट बैंक के पास स्थित एक चाय की दुकान के बाहर सोमवार को अचानक अखाड़े में तब्दील हो गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्साए एक युवक ने दुकान के बाहर रखी कुर्सियां उठाकर दूसरे पर हमला कर दिया और सरेराह थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच किसी बात को विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों स्टेट बैंक के बगल में स्थित चाय की दुकान के बाहर आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। एक युवक ने आपा खोते हुए चाय की दुकान पर रखी प्लास्टिक की कुर्सियां उठाकर दूसरे युवक पर दे मारीं। इसके बाद सरेबाजार दनादन थप्पड़ जड़ दिए। बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button