शामली

सेवा शिविरों में गूंजा ‘बम-बम भोले’, कांवड़ियों की सेवा में जुटा चौसाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा अपने अन्तिम चरण मे पहुॅच गई है। जगह-जगह लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर शिवभक्तों के लिए राहत और सेवा के प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।चौसाना के राजमहन पैलस मे,गंगोेह मार्ग पर सेवा शिविर,सुंदरनगर मे सेवा मे बिडौली मे स्वास्थ्य विभाग के सेवा शिविर के साथ आधा दर्जन शिविरों में कांवड़ियों को केवल भोजन और विश्राम के साथ, चिकित्सा, पेयजल देकर सेवा की गई। सभी शिविरो का आयोजन लोगो ने अपने सहयोग से किया। बताया गया है कि पिछले पन्द्रह वर्षो से निरंतर सेवा कर रहे है। शिविर परिसर और आसपास नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण मिल सके। जगह-जगह कूड़ेदान रखे गए हैं और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं से भी परिसर को स्वच्छ रखने की अपील कर रहे हैं।
चौसाना मे सोमवार को कांवडियो की सेवा के लिए स्थापित शिविरो मे कावंडियों के जत्थो का कांरवा उमडा। चौसाना क्षैत्र के कई स्थानो पर शिविरो को आयोजन किया गया। जिसमें कावंडियो के लिए खाने,विश्राम करने,पेयजल,स्नान सहित तमाम सुविधायें उपलंब्ध कराई गई है। इसके अलावा चौसाना मे पीएचसी कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन सामुदायिक शिविरो मे किया गया है। ताकि कावंडियो को चिकित्सकीय सुविध उपलब्ध कराई जा सके। सोमवार को चौसाना में ठाकुर मार्केट के विक्रेेता सुरेन्द्र कुमार,नदीम,सत्यम,रवि कुमार,प्रदीप,ऋषिपाल आदि ने मिलकर कावंडियों के लिये कोल्ड ड्रिक्सं,पानी,फल आदि की सेवा की। पूरे दिन हरिद्वार से गंगाजल लेकर आने वाले प्रत्येक कावंडियों को इच्छानुसार पेयजल व फल देकर सेवा की गई। इस दौरान भारी संख्या मे कावंडिए शिविरो मे रूके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button