रामपुर शाहबाद

शिक्षक संघ की बैठक में दो पदाधिकारियों का मनोनयन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में सोमवार को संगठन के रिक्त पदों पर दो पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय नालापार के सहायक अध्यापक मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जूनियर हाईस्कूल सूप के सहायक अध्यापक अतुल कुमार को जिला संगठन मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जिला मंत्री ने कहा कि शिक्षक हित संगठन की प्राथमिकता है। शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास करता रहेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान शिक्षकों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई। बैठक में मंडल मंत्री आलोक कुमार मिश्रा, ब्लॉक मंत्री खालिद खान, मीडिया प्रभारी जाफर बेग, दिलशाद बारसी समेत संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button