बेतुल

बैतूल दीवा डागा ने देश एवं सतपुड़ा वैली स्कूल बैतूल का नाम विश्व में किया रोशन 

कैम्ब्रिज एएस लेवल परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल कैप्टन दीवा ने रचा कीर्तिमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। सतपुड़ा वैली स्कूल की कक्षा 11वी की छात्रा एवं स्कूल कैप्टन दीवा डागा ने कैम्ब्रिज एएस लेवल एग्जामिनेशन जून 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत का उत्कृष्ट कुल स्कोर हासिल कर विद्यालय और बैतूल का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि ने स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है।
दीवा ने परीक्षा के विभिन्न विषयों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने मैथ्स में 92, इकोनॉमिक्स में 92, साइकोलॉजी में 93 तथा इंग्लिश लिटरेचर में 91 अंक प्राप्त किए। सभी विषयों में उनके शानदार प्रदर्शन ने उनकी मेहनत, लगन और अध्ययन के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
शैक्षणिक उपलब्धि के साथ-साथ दीवा डागा स्कूल कैप्टन के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारियों का भी प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रही हैं। पढ़ाई, अनुशासन और नेतृत्व के बीच उनका संतुलन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।
दीवा की इस उपलब्धि से सतपुड़ा वैली स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय निर्देशिका श्रीमती दीपाली निलय डागा, उप प्राचार्य अरविन्द सिंह राजपूत, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने दीवा डागा को उनकी शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दीवा डागा की यह सफलता उनकी मेहनत और लगन का परिणाम होने के साथ ही सतपुड़ा वैली स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर अवसरों के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button