रांची

युवाओं से जुड़े मामलों पर हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Hemant Soren makes a major statement on issues concerning the youth; strict action will be taken against the guilty.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नौजवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में हुई गड़बड़ी को पकड़ लिया है और अब युवाओं को न्याय दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गड़बड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिलाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार युवाओं के हितों की रक्षा करने और उनके साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस बयान को झारखंड में युवाओं और उनसे जुड़े मामलों को लेकर सरकार के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब युवाओं से जुड़े मुद्दे राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर युवाओं को न्याय दिलाने का प्रयास किया जावेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button