मथुरा

गोवर्धन की नई एसडीएम बनीं आईएएस सलोनी गौतम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मथुरा। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने जनपद में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो उप जिलाधिकारियों सहित तीन तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश के तहत गोवर्धन में तैनात एसडीएम सुशील कुमार सिंह को हटाकर जिला मुख्यालय से अटैच किया गया है। उनके स्थान पर 2024 बैच की आईएएस प्रशिक्षु अधिकारी सलोनी गौतम को गोवर्धन का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। रजनीश कुमार रंधावा को तहसीलदार मांट, सुशील कुमार गुप्ता को तहसीलदार गोवर्धन और कृष्ण गोपाल मिश्र को तहसीलदार न्यायिक सदर बनाया गया है। बताया गया है कि आईएएस सलोनी गौतम ने गोवर्धन तहसील पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की और तहसील के कार्यों की जानकारी ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button