हजारीबाग

लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता।

कुलपति के सख्त निर्णय ने दिलाया परिणाम।

डीएसडब्ल्यू तथा खेल निदेशक ने धावकों को हरी झंडी दिखाई।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को अंतर विभागीय इंटर पुरुष व महिला क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन विश्वविद्यालय के पीजी एथलेटिक क्लब द्वारा किया गया। इसमे स्नातकोत्तर विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कई वर्षों के बाद फिर से किया गया। कुलपति के सख्त निर्देश से पीजी एथलेटिक क्लब का पुनर्गठन किया गया है। अध्यक्ष डॉ सुनील के दुबे, उपाध्यक्ष डॉ नवीन चंद्र, सचिव डॉ विजय कुजूर, संयुक्त सचिव डॉ संजीव शर्मा तथा सदस्य के रूप में डॉ मृदुला भारती, डॉ कुमारी भारती, डॉ जया सिन्हा तथा डॉ मिराज सिद्दीकी को लेकर नई समिति का गठन किया गया है। परिणाम भी दिखने लगा है। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. विकास कुमार ने पुरुष वर्ग के दौर को तथा खेल निदेशक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने महिला वर्ग को झंडा दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अधिकारी एवं शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति से प्रतिभागियों तथा आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पीजी एथलेटिक क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावे खेल अनुदेशक उत्तम कुमार, जिम प्रशिक्षक राजा नंदन तथा बेलदार रॉबिंद कुमार तथा अशोक कुमार यादव की केंद्रीय भूमिका रही। मौके पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ राजू राम, डॉ उमेंद्र सिंह, डॉ जय प्रकाश आनंद तथा अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महिलाओं के दौड़ में सृष्टि, ललिता कुमारी, रिंपा कुमारी, श्वेता सुमन, सुलेखा कुमारी तथा अमीषा कुमारी ने दौड़ को समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया। वहीं पुरुष वर्ग में कृष्णा प्रजापति, अंकित उरांव, वीरेंद्र कुमार, खस्गेश कुमार मेहता, जिकेश कुमार प्रजापति, पप्पू कुमार, अभिनाश कुमार, बच्चन देव कुमार तथा ऋषि कुमार ने दौड़ को समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।उपरोक्त धावकों के जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य कागजात वगैरा की जांच उपरांत अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पीजी दल का प्रतिनिधित्व करने के लिए अवसर दिया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button