
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : अमरसिंह महाविद्यालय लखावटी में बुधवार को एन सी सी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली निकाली। रैली को हरी झंडी डॉ मनीष मिश्रा ने दिखाई। रैली में शामिल साइकिल सवार कैडेट्स हाथों में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति पूर्ण नारे लगाते चल रहे थे। रैली के दौरान 36 बी एन एनसीसी यूपी बुलंदशहर के सूबेदार सुमनदीप सिंह तथा एनसीसी अधिकारी डॉ रामजी द्विवेदी ने कैडेट्स को देशभक्ति और तिरंगे का सम्मान करना,वीर शहीदों की शहादत का सम्मान करने का आव्हान किया।
आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होती हुई रैली पुनः महाविद्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक ने सभी छात्र-छात्राओं से स्वतंत्रता दिवस पर राष्टृध्वज फहराने का आग्रह किया। अनेक शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।



