शामली
तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। बुधवार को कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा से शुरू होकर वीर अब्दुल हमीद चौक स्थित स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान देशभक्ति के नारों और तरानों से कस्बे का माहौल देशभक्तिमय हो गया।
तिरंगा यात्रा के दौरान दर्जनों लोगों ने वीर अब्दुल हमीद स्मारक पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने नगर और क्षेत्रवासियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।इस दौरान प्रतिभा उर्फ सिमरन, मंडल उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, राजीव शर्मा, संजय मित्तल, अशोक चौहान, रवि नामदेव, विष्णु प्रकाश अग्रवाल, मौ. जांगिर, सादिक जंग, सौरभ चौधरी, हाजी इस्लाम, फैसल बैग, अनिल बोहरा, बदरू जमा, मनुव्वर जंग, अंकित सैनी, हरिमोहन चौहान, सोनू चौहान, डॉ. रणवीर, रज्जो, आबिद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


