
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। एआरटीओ नीतू शर्मा ने बताया कि ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0’ अभियान के तहत 11 से 25 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 14 अगस्त तक परिवहन विभाग द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाली 17 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई है। इनमें 11 स्कूल बसों को सीज किया गया।
इसके अलावा स्कूलों में अनधिकृत रूप से संचालित 12 वाहनों के विरुद्ध भी चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई है। अभियान के तहत स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बसों एवं अन्य वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।



