खैरथल

इंजीनियर पॉइंट में गूंजे वंदे मातरम के नारे

देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल। इंजीनियर पॉइंट स्कूल, खैरथल में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष, मुख्य अतिथि, स्कूल निदेशक, प्रधानाचार्य द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कालीचरण  ने की। मुख्य अतिथि  ओम प्रकाश रोघा रहे। विशिष्ट अतिथियों में  बी. एस. रोहिल्ला रूपेशगुप्ता ,  रिंकू मेहता,  सुभाष गोयल ,  अभिषेक गोयल एडवोकेट भानु प्रकाश  धर्म दास बच्चानी , महेश एवं  सूरत सिंह खैरिया प्रहलाद गोयल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश रोघा  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी ही सच्ची शिक्षा है। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़कर देश सेवा करने का आह्वान किया।
बी. एस. रोहिल्ला ने कहा कि _”मैं भी एक किसान का बेटा हूं। आप भी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। आप सभी शिक्षा के बल पर देश का नाम रोशन कर सकते है। आप में असीम क्षमता भारी हुई है। मुझे आप पर पूरा विश्वास है।”_
 रिंकू मेहता * ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि _”देश की तरक्की में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। अनुशासन और मेहनत से ही हम भारत को विश्व गुरु बना सकते हैं।”_
कार्यक्रम में ई. पी.  विद्यालय  निदेशक श्री आजाद चौधरी  ने अपने उद्बोधन में बच्चों में देश प्रेम की भावना भरते हुए कहा कि _”स्वतंत्रता हमें बड़े संघर्षों के बाद मिली है। हमें शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। आजादी का मतलब सिर्फ छुट्टी मनाना नहीं, बल्कि देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना है। आप सभी विद्यार्थी ही इस देश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ-साथ चरित्रवान बनें, अनुशासित रहें और अपने माता-पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करें। तभी हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर पाएंगे।”_ उनके प्रेरणादायक शब्दों से बच्चों में देशभक्ति का जोश भर गया।
प्रधानाचार्य श्री आचार्य राजेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं  एवं  बाहर पधारे सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम में आने पर हृदय से धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन  राजीव कुमार शर्मा ने किया।

अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषणों की सभी ने सराहना की। अतिथियों द्वारा  विद्युर्थियों को पुरस्कृत किया गया और सभी मिठाई वितरित की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button