बरेली

डीआईजी अजय साहनी को तीसरी बार मिला ‘राष्ट्रपति वीरता पदक

2020 की मेरठ मुठभेड़ में कुख्यात चांद उर्फ काले को किया था ढेर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय लखनऊ में डीजीपी उ०प्र० राजीव कृष्ण द्वारा बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक  अजय कुमार साहनी को तीसरी बार प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति वीरता पदक’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें वर्ष 2020 में मेरठ के एसएसपी रहते हुए एक दुस्साहसिक मुठभेड़ के लिए दिया गया है। दिनांक 25/26 जनवरी 2020 की रात तत्कालीन एसएसपी अजय साहनी के नेतृत्व में मेरठ पुलिस टीम ने अंतरजनपदीय लुटेरे गिरोह के सरगना चांद उर्फ काले को मुठभेड़ में मार गिराया था।
चांद उर्फ काले निवासी अम्बेडकर कालोनी, परीक्षितगढ़ पर करीब 03 दर्जन संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर में बैंक लूट, ज्वैलरी शॉप लूट, पेट्रोल पम्प लूट और व्यापारियों से लूट की कई वारदातों में वांछित था। इस पर मेरठ जोन से 1 लाख रुपये और सहारनपुर परिक्षेत्र से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और लूट का सामान बरामद हुआ था।
डीआईजी अजय साहनी को इससे पहले भी दो बार वीरता पदक मिल चुका है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button