गोड्डा

झामुमो ने बैठक के उपरांत शहर में निकाला विशाल जुलूस 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा, गोड्डा की एक विस्तारित बैठक जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेम नन्दन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायत समिति, नगर समिति, प्रखंड समिति, जिला समिति के साथ केंद्रीय समिति के सदस्ययो ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया कि केन्द्र सरकार द्वारा खान एवं खनिज ( विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 जो झारखंड की आम जनता के लिए एक कला कानून है। इस कानून के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा झारखंडियों का हक और हुकूक छीनने का जो कुत्सित प्रयास किया जा रहा उसका झारखंड मुक्ति मोर्चा घोर विरोध करती है। इसके लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा लगातार चरणबद्ध जोरदार आंदोलनात्मक करेगी इसके लिए कल से जनजागरण का कार्य किया जाएगा। जनजागरण के तहत कल से सभी प्रखंडों में बैठक, गोड्डा जिला के सभी पंचायतों में बैठक, मांझी हड़ाम, योग मांझी, परगनेत, प्रधान मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य के साथ बैठक किया जाएगा। सभी हाट, बाजार में डहरुआ किया जाएगा। उसके उपरानत पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार बंदी, आर्थिक नाकेबन्दी, रेल रोको कार्यक्रम करेंगे। बैठक के उपरांत कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक तौर पर केंद्र सरकार का अर्थी बनाकर एक विशाल जुलूस निकाला। जुलूस में कार्यकर्ताओं के हाथों में झंडा एवं तख्तियां था। वही, तख्तियों पर लिखा था कि खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 वापस लेना होगा।
जमीन हमारी, खनिज हमारा – अधिकार तुम्हारा – नहीं चलेगा नहीं चलेगा। बीजेपी हाय हाय, मोदी तुम्हारी मनमानी नहीं चलेगी, चलेगी। जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए कारगिल चौंक गोड्डा पर पहुंचा और अर्थी में जिला अध्यक्ष प्रो. प्रेमनन्दन कुमार ने मुखाग्नि दिया। इस अवसर प्रो. कुमार ने कहा कि खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 एक काला कानून है। मोदी जी की सरकार इस कानून के माध्यम से झारखंड प्रदेश के साढे तीन करोड़ आबादी का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की सारी योजनाएं जैसे अबुआ आवास, म ई या सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस योजना, जयपाल सिंह मुंडा फेलोशिप योजना, 200 यूनिट बिजली बिल माफी योजना को बंद करना चाहती है। जिसे हम झारखंडी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए सड़क से सदन तक विरोध करेंगें। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक यह काला कानून वापस नहीं हो जायेगी। दौरान बासुदेव सोरेन, पुष्पेंद्र टुडू, श्याम हेंब्रम, विनोद मुर्मू, मुन्ना खुर्शीद, अजीमुद्दीन, सुनील मरांडी, सिमोन मालतो, सुल्तान अहमद, जर्मन वास्की यूसुफ अंसारी, मो. अरगमान, रामचन्द्र मरांडी, राजेश हांसदा, सूबाल हेंब्रम, तलामय हेंब्रम, जसिंता हेंब्रम, संतोष महतो, बालमुकुंद महतो, शंकर मंडल, संतोष महतो, राजकुमार दास, अजय कुमार देवा, सुमन कुमार, फिरदौस आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button