बुलंदशहर
स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक की अगुवाई में कलेक्ट्रेट से डीएवी इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मी राज सिंह, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे एवं अन्य लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा।



