बुलंदशहर

स्वतंत्रता दिवस पर डीएम ने किया ध्वजारोहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
बुलन्दशहर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना व्यक्त की। इसके बाद डीएम ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों को सम्मानित किया। विद्यालयी बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर डीएम कुमार हर्ष ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही देश आज स्वतंत्र है। उन्होंने नागरिकों से संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने, स्वच्छता, पर्यावरण एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल, नवाचार, खेल और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नीतीश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव, नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button