बुलंदशहर
बालका में बनाये गये पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : ग्राम बालका में मंगलवार को आयुष्मान कार्ड से वंचित चले आ रहे पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में सैंकड़ों लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड बनवाये।
ग्राम प्रधान फरीदुजमा ख़ान उर्फ चांद मियां के आवास पर आयोजित शिविर में चन्दन सिंह और उनकी टीम ने आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू किया। सैंकड़ों पात्र लोगों ने अपने कार्ड बनवाकर शिविर का लाभ उठाया। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्त्रियों ने सहयोग किया।



