बुलंदशहर

औरंगाबाद में अल्ट्रासाउंड सेंटर में धांधली की शिकायत जिलाधिकारी से 

फर्जी सोनोलॉजिस्ट असली चिकित्सक के नाम पर कर रहा खेल 

स्वास्थ्य विभाग की छत्रछाया में हो रहा संगीन फर्जीवाड़ा 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर : औरंगाबाद में एक चिकित्सक के नाम पर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर पर फर्जी सोनोलॉजिस्ट मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। फर्जीवाड़े की शिकायत पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से की है। शिकायत कर्ता का आरोप है कि फर्जीवाड़े में सी एम ओ कार्यालय के कुछ अफसरों और दो बाबूओं का संरक्षण प्राप्त है।
ज्ञान लोक कालोनी निवासी केशव वर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी ने मिलकर एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया है कि उनके रिश्तेदार की गर्भवती पत्नी सुंदरी देवी का अल्ट्रासाउंड औरंगाबाद में त्रिलोक सिंह मार्केट स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 14 अगस्त 26 को कराया था। अल्ट्रासाउंड एक अप्रशिक्षित युवक ने किया और  अल्ट्रासाउंड सेंटर से रिपोर्ट एक ऐसे चिकित्सक डॉ अभिषेक सैंगर के हस्ताक्षरों से जारी की गई जो मैनपुरी जिले में सैंगर हास्पिटल चला रहे हैं।  शिकायत कर्ता का आरोप है कि जब उसने रिपोर्ट पर हस्ताक्षर कर्ता चिकित्सक डॉ अभिषेक सैंगर से उनके मोबाइल पर बात की तो उन्होने सुंदरी का अल्ट्रासाउंड करने और रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर होने से साफ इंकार कर दिया।
शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर फर्जी वाडे को रुकवाये जाने और मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को बंद कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट तलब की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि वे इस समय लखनऊ एक मीटिंग में व्यस्त हैं। अतः मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button