झुंझुनू
उप प्रशासक टोडी ने दिया इस्तीफा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी तहसील के टोडी ग्राम पंचायत के उप प्रशासक सरिता देवी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते उदयपुरवाटी विकास अधिकारी को स्वैच्छिक त्याग पत्र दिया है। इस्तीफा देने के बाद उप प्रशासक सरिता देवी ने बताया कि वे ग्राम पंचायत टोडी की निर्विरोध निर्वाचित उप सरपंच बनी थी और वर्तमान में उप प्रशासक के रुप में अपनी सेवाएं दे रही थी। स्वास्थ्य कारणों की वजह से अब मैं इस पद पर कार्य करने में असक्षम हूं। इसलिए मैंने अपना त्यागपत्र दिया है।



