झुंझुनू
प्रोफेसर डॉ. मील एवं जानूं द्वारा तेजाजी मन्दिर में नगद सहयोग की घोषणा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। भोजासर निवासी प्रोफेसर डॉ.विकास मील पुत्र बन्ने सिंह मील द्वारा 51 हजार रुपए एवं भामरवासी निवासी प्रोफेसर डॉ. धर्मवीर जानूं पुत्र देवकरण जानूं द्वारा 51 हजार रुपए का तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया।राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद लोयल, झुंझुनूं शहर ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार विजय सिंह बेनीवाल एवं नरेन्द्र सिंह भैड़ा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने समाजसेवी एवं तेजा भक्त प्रोफेसर डॉ. विकास मील व प्रोफेसर डॉ. धर्मवीर जानूं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।



