गोड्डा

प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में नौवीं से 12वीं तक की प्रथम सत्रीय परीक्षा शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
महगामा। प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की प्रथम सत्रीय परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच उत्साह के साथ-साथ गंभीरता का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है।परीक्षा में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के लगभग 900 छात्र-छात्राएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थी अपने-अपने परीक्षा कक्ष में बैठकर प्रश्नों के उत्तर लिखते नजर आए। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने से विद्यालय परिसर में पूरी तरह शैक्षणिक माहौल बना हुआ है। परीक्षा के दौरान विद्यालय के शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों की निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनी रहे। विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में पहुंचने तथा परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रथम सत्रीय परीक्षा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के आकलन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। परीक्षा के परिणाम से विद्यार्थियों की विषयवार तैयारी और कमजोरियों का पता लगाने में सहायता मिलेगी। इसके आधार पर शिक्षक आगे की पढ़ाई में विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर शिक्षक रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, बिपिन कुमार सिंह, धीरज कुमार साह, रविशंकर कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button