बालाघाट

यौमे आजादी पर मुस्लिम प्रतिभामान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

128 से अधिक विघार्थियो को 3 लाख रु से अधिक के दिए गए नकद इनाम

बुजुर्गों ,ख्याति प्राप्त व्यक्तियों को भी पुष्प गुच्छ, प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : यौमे आजादी के 80 वे मुबारक मौके पर, हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम एजुकेशनल एंड कल्चरल सोसायटी की जानिब से मुस्लिम समाज के प्रतिभामान विघार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जहां कक्षा 10 वीं, कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ, नगद राशि, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र ,स्कूल बैग सहित विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का यह आयोजन बैहर रोड स्थित अंजुमन शादी हाल में आयोजित किया गया।जिसमे 128 से अधिक प्रतिभामान विघार्थियो का सम्मान कर 3 लाख रु के अधिक के नकद इनाम, प्रमाण पत्र ,स्मृति चिन्ह, स्कूल बैग व विभिन्न पुरस्कारों का वितरण कर उनकी हौसला अफजाई की गई।वही कार्यक्रम के दौरान समाज के उच्च पदों, पर आसीन व्यक्तियों ,प्रतिष्ठित व्यक्तियों सहित अन्य समाजसेवको का सम्मान कर समाज के बच्चो का मार्गदर्शन कराया गया।वही स्वल्पाहार का वितरण कर देर शाम इस सम्मान समारोह का समापन किया गया।इस मुबारक मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में समाजसेवी अनुराग जायसवाल, संदीपनी विद्यालय के उपप्राचार्य साजिद मोहित और डॉ. साजिया तब्बसुम, सहायक प्राध्यापक एवं पीएचडी भूगर्भशास्त्र सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीकचिन्ह भेंट किए।
10 वी के इन विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 वी के विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रम में क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रूपए की नगद राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही पुष्प गुच्छ, फ्रेमिंग प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और स्मृति चिन्ह के रूप में शील्ड देकर सम्मानित किया गया।जिसमे मो जिशान खान(94.8) अशफिया क़ुरैशी (94.8), तबस्सुम क़ुरैशी(94.2), अलविया खान(94),महीन खान(94) मो. अली खान, अमान खान, फाईजा कुरैशी, अलबीरा खान, अमीना फातेमा खान, उजैर खान, आर्या निशा शेख, आफिया खान, तस्मिया शेख, गौसीया खान, जीनत खान, मो. आदीब खान, मो. शमशुल हुदा, संजरी मेमन, आयशा शेख,अलीशा खान, तनजिला अंसारी, नियाजा खान, आफरिन हुसैन,अर्शिया खान, इकरा क़ुरैशी, मो. अर्सलान शेख, नरगिस खान, मो. मुजक्किर ,अस्मिरा खान, आलैन खान, मो. नसीम फैजा नाज़ कुरैशी, मो. रेहान खान,सहना खान, अदीबा खान, माजिदा वडगामा, समा खान, अलवीना खान, अनम क़ुरैशी, शहरीश मेमन, लायबा अंजुम राईन, सादिया खान, अरिशा खान, फरहान कुरैशी, अल्तमश कुरैशी, अनम शेख, मनतशा, लुविजा फातिमा शेख, मो. यूसुफ, अबीसा खान, हुजैफ़ा अली, कुलसुम कुरैशी, इरा अंजुम सौदागर, किरत खान, फैजान शेख, मो. साकीब, इकरा सोहेल शेख, अमारा फातिमा खान, मो. आमिर खान, मो. फरमान शेख, महावीश शेख, जुनैद क़ुरैशी, मो.अब्बू साकिब अंसारी, जोया खान, अमान क़ुरैशी, शिफा साबरी, इवान खान, मो.आरिज कुरैशी, तौफिक क़ुरैशी, रेहान खान, अयाना अंजुम, असमीरा मोहम्मदी, मो. अनस अली,आशना अंजुम, और साजिया अली को सम्मानित किया गया।
12 वी के इन विद्यार्थियों का किया गया सम्मान
विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रम में क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रूपए की नगद राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही पुष्प गुच्छ, फ्रेमिंग प्रमाण पत्र, स्कूल बैग और स्मृति चिन्ह के रूप में शील्ड देकर सम्मानित किया गया।जिसमे अलबीरा खान (94.4) अरशिया कौसर(91.8),फातमा अली(91.8), शिफत परवीन (91.4)अनस खान, मो. नोमान शेख, नाजिश शेख, तहरीन मिर्जा, अलीशा अली, रोजी खान, साजिद शेख, अलमाज अली, नैशीन खान, नरैन खान,रुश्दा खान, आदिला आलम, हुमैरा कुरेशी,हिबा खान, अयान क़ुरैशी, मो.असमत मंसूरी, अस्मा मेमन, अतिका अंसारी, सिमरा खान, जबीरा सानिया शेख, कनीज फातेमा, उजैना बेग, रेशमा अली, नाईशा अली, शिफा खान,अंजुम क़ुरैशी, मो. जुबैर, ज़ोया शेख, अ.ताजीम खान, एनुल खान, इकरा खान, अशरफुल अली, मो. फरीद खान, अफिरा जैनब, लाईबा हुसैन, रुखसार खान, खुशनुमा शेख, उमैमा बेग, आलिया खान, आशिया अंसारी, उजैफा अली,माजिदा कुरैशी, जावेद अली, तहसीन फ़ातेमा जीलानी, उमेंमा सदफ, औऱ माविया मलिक सहित अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया।
इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन समिति के द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन गुलअफसा खान, अरसी खान एवं तफीम खान ने किया। समारोह में आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। शिक्षा एवं छात्रों के सम्मान से जुड़े इस प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में उन्हें यह सहयोग इसी तरह से प्राप्त होते रहेगा और वह दुगने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम को संचालित करेगें।
15 नवंबर को होगी इज्तेमाई शादी- आदिल खान
अध्यक्ष आदिल खान पटेल ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 78-80 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 128 हो गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि मुस्लिम समाज में शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है। माता- पिता अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं, जो समाज की प्रगति के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आगे बताया कि समाज के प्रतिभामान बच्चों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ है जबकि अगला बड़ा प्रोग्राम इज्तेमाई शादी का आयोजन 15 नवंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सभी कार्यक्रम द्वारा समाज की इमदाद से संपन्न कराए जाते हैं।उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, अभिभावकों, नागरिकों व  पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button