साहेबगंज
साउथ कॉलोनी शिव-पार्वती मंदिर का जल्द शुरू होगा जीर्णोद्धार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत साउथ कॉलोनी लोको गेट के समीप स्थित भव्य शिव-पार्वती मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू होगा।मंदिर समिति सदस्य सत्यम सिंह ने बताया कि मां पार्वती मंदिर का छत व गुंबज जर्जर हो गया है।जिसके कारण मंदिर समिति ने निर्णय लिया कि मां पार्वती मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य जल्द कराया जाए।जीर्णोद्धार कार्य में लगभग6लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।इसमें गिट्टी, बालू,छड़,सीमेंट,ईंट,मिस्त्री खर्च, टाइल्स,मार्बल,रंगाई सहित अन्य खर्च शामिल हैं।मंदिर समिति की ओर से जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक समिति का गठन किया गया है।यह समिति शहरवासियों से जीर्णोद्धार कार्य के लिए सहयोग लेगी,ताकि सभी के सहयोग से मां पार्वती का भव्य मंदिर निर्माण जल्द हो सके।मोहल्ला सहित पूरे शहर में माइकिंग करवाकर इसकी जानकारी दी जा रही है।समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा सहयोग सामग्री व आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।
समिति में पंकज मंडल,अजय पासवान,संजय पासवान,रवि सिंह, आकाश कुमार,मनोहर दास, अशोक राम,सत्यम सिंह,संतोष कुमार,सूरज साह,दशरथ शर्मा, सुमन यादव,अनूप सरकार,रोहित कुमार सहित दर्जनों सदस्य शामिल हैं।



