साहेबगंज
मंडरो में प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला,125 दिनों की रोजगार गारंटी पर विशेष जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के मंडरो प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों,कर्मियों एवं ग्रामीणों को मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मंडरो बीडीओ ने 125 दिनों की रोजगार गारंटी,गांव की जरूरत के अनुसार योजनाओं के चयन, ग्रामसभा की भूमिका,युक्तधारा पोर्टल,NMMS के माध्यम से पारदर्शिता और मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बीडीओ ने कहा कि गांव में जिस तरह की जरूरत है,उसी के अनुसार ग्रामसभा में योजनाओं का चयन किया जाना चाहिए।योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और काम में किसी तरह की लापरवाही न हो,इसके लिए निगरानी और पारदर्शिता जरूरी है।उन्होंने मजदूरों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।कार्यशाला में बताया गया कि युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की बेहतर प्लानिंग और NMMS के जरिए कार्यों की निगरानी की जा रही है।इससे योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ काम की सही मॉनिटरिंग करने में भी मदद मिलेगी।वही इस मौके पर बीपीओ अभिषेक आनंद,बीपीआरओ दयानंद कुमार,जेई नेहाल आलम,जेई सौरव कुमार,जनसेवक संतोष,जनसेवक सुनील सिंह एवं रोजगार सेवक शमशुल अंसारी समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।



