बरेली
सैनिकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को SP देगी मजबूती: कर्नल शरद शरण
बरेली जिला कार्यालय पर सैनिक प्रकोष्ठ की बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल शरद शरण मंगलवार शाम 6 बजे बरेली जिला कार्यालय पहुंचे। पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की। संचालन प्रदेश सचिव हरपाल सिंह फौजी ने किया। बैठक में पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य, कैंटीन, पुनर्वास, शिक्षा और अग्निवीर व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कर्नल शरद शरण ने कहा सैनिकों का सम्मान केवल शब्दों में नहीं, अधिकारों और परिवारों के साथ खड़े होकर होना चाहिए। सैनिक प्रकोष्ठ गांव-गांव जाकर पूर्व सैनिकों की समस्याएं उठाएगा।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी सैनिकों और उनके परिवारों के साथ है। बरेली में सैनिक प्रकोष्ठ को सक्रिय कर समस्याएं सरकार तक पहुंचाई जाएंगी। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी व रेहान खान ने भी संगठन मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में राजीव सिंह, मान सिंह फौजी, कैप्टन अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।



