
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – स्थानीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल समाज महिला समिति की ओर से रविवार सांय गूजरमल धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया।
महिला अध्यक्ष मधु मित्तल व उपाध्यक्ष नीतू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति की ओर से कार्यकारिणी सदस्य पूनम अग्रवाल व रेखा गर्ग के नेतृत्व में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज के दायित्वधारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। महिला मंत्री प्रीति गर्ग व कोषाध्यक्ष कविता मित्तल ने बताया कि कायर्क्रम में मनोरंजक गतिविधि नीबू चम्मच दौड प्रतियोगिता में रेनू सिंघल ने प्रथम व अंजू सिंघल ने द्वितीय एवं बैलून उडाओं प्रतियोगिता में पूजा सिंघल ने प्रथम व रेखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों द्वारा सावन व तीज के गीतों पर नृत्य कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। महिला उपमंत्री सीमा गोयल व नीलम गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजेताओं को उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर मधु सिंघल, पूनम गर्ग, आस्था, नीतू, गीता, बबीता, सुनीता, गुंजन, डोली, अल्का, वर्षा, स्मिता, कुसुम, लता, सोनिया, अनिता, रचना, सलोनी, सपना, लक्ष्मी, रेखा, श्रुति, सविता, सुमन, महक, डिंपल, नैना, अविका, कृतिका, कोमल, अल्पना, छवि, ज्योति, प्रजा, दीपिका, निष्ठा, आदि मौजूद रहीं।



