कानपुर
क्षत्रिय महिला समिति के द्वारा भव्य सावन उत्सव का आयोजन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : आर्य नगर स्थित क्षत्रिय महिला समिति परिवार द्वारा रूबी हॉल गैंजस क्लब में ‘सावन उत्सव 2026’ कार्यक्रम का भव्य एवं हर्षोल्लास पूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की कार्यकारणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहीं समिति की महामंत्री निर्मला सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा सावन और तीज का पर्व हमारी भारतीय नारी शक्ति, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है ऐसे आयोजन न केवल हमारी बहनों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं, बल्कि हमारी भावी पीढ़ी को भी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखने का कार्य करते हैं क्षत्रिय महिला समिति भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त और एकजुट करने के प्रयास निरंतर जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान सावन एवं तीज की पारंपरिक संस्कृति को समर्पित विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची में तीज क्वीन प्रतियोगिता 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग किरण सिंह प्रथम, मंजुला सिंह सांत्वना पुरस्कार, 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रियंका प्रथम, बेस्ट ट्रेडिशनल लुक खुशबू, बेस्ट फ्लोरल ज्वैलरी मंजुला सिंह, मोस्ट ग्रेसफुल पर्सनैलिटी ऑलराउंडर खुशबू,मोस्ट एलिगेंट स्माइल नीलम चन्देल, सोलो नृत्य प्रतियोगिता के विजेता श्रुति सिंह,खुशबू सिंह,सीमा,सौम्या सिंह रही वही उत्सव के अंत में सभी विजेताओं को आकर्षक उपहारों से सम्मानित किया गया और पूरे समिति परिवार ने एक-दूसरे को सावन उत्सव की ढेरों शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा आशा सेंगर,प्रियंका सिंह, मंजुला राठौर,किरण भदौरिया,मिथिलेश सिंह,श्रुति सिंह,सुषमा सिंह,पूर्णिमा सिंह, मनीषा सिंह, चन्द्रप्रभा चन्देल, निशा सिंह, प्रियंका चन्देल,डॉ. जुगनू, रत्ना सिंह,उषा सिंह, सौम्या सिंह,अर्चना सिंह सहित अन्य सम्मानीय सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति रही।



