बरेली
कुबेर होम्स सोसायटी में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव
राज्य महिला आयोग की सदस्य रहीं मुख्य अतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। संजय नगर स्थित गुलशन गार्डन में कुबेर होम्स सोसायटी की महिलाओं ने तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की गेम्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सुंदर-सुंदर गानों पर डांस किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की श्रीमती पुष्पा पांडे रहीं। उन्होंने तीज क्वीन का खिताब श्रीमती प्रतिभा सिंह को, फर्स्ट रनर अप दिव्या शर्मा और सेकंड रनर अप निशी श्रीवास्तव को घोषित किया। श्रीमती पांडे ने सभी को हर घर गंगाजल का वितरण भी किया और गेम्स विजेताओं को उपहार भेंट किए।
कार्यक्रम का संचालन पूजा दुबे ने किया। आयोजन में पूजा दुबे, तृप्ति शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव, संगीता मौर्य और निशी श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर वंदना पांडे, उषा देवी, शालिनी जायसवाल, रैना पॉल, रुचि पटेल, अर्चना पटेल, गीतांजलि, नेहा यादव, सागर, आयुषी, सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।




