बरेली

भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड गिरोह का किया भंडाफोड़ 

05 गिरफ्तार, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड और 06 फर्जी आधार कार्ड बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 मोबाइल, 13 कूटरचित आयुष्मान कार्ड, 06 कूटरचित आधार कार्ड, 22 राशन कार्ड की कूटरचित प्रतियां और ₹2,700 नकद बरामद किए हैं।
गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे पैसे लेकर फर्जी कार्ड बनाकर देता था। पुलिस को सूचना मिलने पर भोजीपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया।
एसपी नॉर्थ  ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। उनके नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button