साहेबगंज

जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहेबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने की।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर राजीव गांधी की जयंती की बधाई दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश को नई दिशा देने का काम किया है।उन्होंने भारत में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की।राजीव गांधी का सपना था कि भारत का युवा आधुनिक शिक्षा और तकनीक से लैस होकर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाए।उन्होंने कहा राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के साथ-साथ देश की एकता,अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित नेता थे। आज उनकी जयंती पर हम सभी कांग्रेसजन उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं।बरकतउल्ला खान ने कहा कि वर्तमान समय में राजीव गांधी के विचार और उनकी दूरदृष्टि पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं।युवाओं को सशक्त बनाना,तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अनुकूल चन्द्र मिश्रा, मुर्शाद अली,मो कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव,अनिल कुमार पांडे,सरफराज आलम, डॉ.सद्दाम हुसैन,मो.सलाउद्दीन,मो रिज़वान, कौसर आलम,अल्ताफ हुसैन, सतीश पासवान गणेश,जमिल अहमद,मो रियाज,ज़ाहिद खान,मो मेराजुद्दीन,नौशाद अहमद, अज़ीज़ अंसारी,शिव शंकर कुमार,तौफ़ीक़ आलम,औरंगजेब आलम एवं दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button