भरत पुर
भुसावर के बाजारों में रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बढने लगी रौनक
सजने लगी राखी की दुकानें बहिनों ने शुरू की खरीदारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भाई बहन के अटूट प्यार और प्रेम के पवित्र बंधन का पर्व रक्षाबंधन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे ही बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। जहां रक्षाबंधन को लेकर भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के ग्रामीण अंचल में दुकानदारों और व्यापारियों ने बाजारों में राखियों की दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते जिन बहिनों के भाई दूसरे जिले या प्रदेशो में रहते हैं उनकी बहिनों ने राखी डाक अथवा कोरियर से भेजने की अभी से खरीददारी शुरु कर दी है। वही ज्ञात हो कि रक्षाबंधन का त्यौहार सावन (श्रावण) मास की पूर्णिमा 28 अगस्त शुक्रवार को है। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर भुसावर के मैन बाजार, पुरानी अनाज मण्डी, फोटो वाली गली, पुरानी सब्जी मण्डी, उपरला बाजार, अस्पताल सड़क मार्ग, बस स्टैण्ड, सपाट, दीवली सड़क मार्ग, मूण्डायारा आदि सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों में स्थाई एवं अस्थाई राखी की दुकानें सजना शुरू हो गया है। वही इन दुकानों पर विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी ₹10 से लेकर ₹300 तक डिजाइनों में आकर्षक राखियां लोगों को आकर्षित कर रही है। जहां रक्षाबंधन पर्व को लेकर इन दुकानों पर राखियों में टीडी, स्टोन, लाइट वाली राखियां, अमेरिकन डायमंड, मोती, कुन्दन और छोटे बच्चों के लिए स्पाइडर-मैन, कार्टून वाली राखियां और तिरंगा झंडा वाली रखिया आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। और वही इन दुकानों पर खास डिजाइन में खाटू श्याम जी और मोर पंख के डिजाइन वाली राखियों के साथ- साथ बेस्ट भाई लिखे स्लोगन भी बिक्री के साथ उपहारों के पैक और पारम्पारिक मिठाई की दुकानो पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।



