बनगजरा में इंटरचेंज लिंक रोड की मांग को लेकर रविवार को पोंडा पंचायत भवन में होगी सर्व दलीय बैठक।

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। रांची से बोकारो को जोड़ने वाली जैनामोड और मांझी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है।जैनामोड से औरमांझी रांची बोकारो फोरलेन सड़क कसमार प्रखंड के पोंडा पंचायत के बनगजरा गांव से होकर गुजरती है। परंतु बनगजरा पुल के समीप इंटरचेंज लिंक रोड नहीं होने से यह सड़क कसमार प्रखंड वासियों के लिए सुविधाजनक नहीं हो पाएगा। इंटरचेंज लिंक रोड की मांग को लेकर कसमार प्रखंड के तमाम समाजसेवीयों विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं ,बुद्धिजीवीयों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की रविवार को एक सर्व दलीय बैठक पोंडा पंचायत सचिवालय में रखी गई है। जिसमें आवश्यक विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से आगे के लिए आंदोलनात्मक रूपरेखा तैयार किए जाएंगे। बैठक में भाकपा माले के शकुर अंसारी, पोंडा पंचायत के मुखिया हारू रजवार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित होंगे।



