खैरथल

नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव पर कांग्रेस की तैयारियों पर चर्चा

बुथ स्तर तक मजबूती का आव्हान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर जिले के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जी और राजस्थान प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली के साथ की  बैठक कर चुनावी तैयारियों एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
वरिष्ठ नेताओं ने कहा ढाई साल में भाजपा सरकार ने झूठे वादों, जनविरोधी नीतियों और कुशासन से राजस्थान को बदहाली की ओर धकेल दिया है। जनता भाजपा की वादाखिलाफी और सत्ता के अहंकार का हिसाब करने के लिए तैयार बैठी है और अपने वोट की चोट से भाजपा का अहंकार चकनाचूर करेगी एवं उसके कुशासन का करारा जवाब देगी।
बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनहित के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाने की दिशा में व्यापक विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम यादव विधायक दीपचंद खेरिया विधायक ललित यादव तिजारा कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान नेता प्रतिपक्ष विक्की चौधरी पूर्व प्रधान विजेंद्र चौहान,विनोद कमारी  ,पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा सहित ब्लॉक अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष उपस्थित रहे
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button