हापुड़

त्योहारी सीजन में दिल्ली एनसीआर में बिक्री के लिए बनने वाले देशी घी की 955 किलो मिलावटी क्रीम बरामद 

रिफाइंड, सप्रेटा दही से बन रही थी क्रीम और बिना लाइसेंस चल रहा था देशी घी का अवैध कारोबार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड में खाद्य एवं औषधि प्रशासन(FSDA) की टीम ने सोमवार देर शाम देशी घी बनाने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है । खाद्य विभाग की टीम ने हापुड तहसील क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के बनखण्डा स्थित एक मकान में छापामार कार्यवाही करते हुए 955 किलो मिलावटी क्रीम बरामद की है। इस क्रीम को रिफाइंड, सप्रेटा दही और थोड़ी मात्रा में असली क्रीम मिलाकर तैयार किया जा रहा था । बरामद क्रीम का उपयोग देशी घी और बटर बनानेमें किया जाता था। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही पूरी मिलावटी क्रीम को नष्ट करते हुए गढ्डे में दबवा दिया । इस मिलावटी क्रीम की अनुमानित कीमत लगभग 1.43 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्यवाही हापुड के खाद्य विभाग के  सहायक आयुक्त द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में गठित सचल दल ने की है । खाद्य विभाग ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि, टीम ने मौके से क्रीम के दो ,वनस्पति  का एक नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके से एक सैंट्रो गाड़ी भी बरामद हुई है जिसमें मिलावटी पनीर भी रखा हुआ मिला है । पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है जबकि कार को सीज कर कार्यवाही की जा रही है,जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह खाद्य कारोबार बिना आवश्यक लाइसेंस के संचालितकिया जा रहा था,टीम ने तत्काल प्रतिष्ठान को बंद करा दिया,बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के कारोबार चलाने के आरोप में प्रतिष्ठान स्वामी तुषार शर्मा, निवासी बनखंडा, हापुड़ के खिलाफ वाद दायर करने की कार्यवाही की जाएगी।

सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय चंद्र शेखर मिश्रा ने बताया कि मिलावटखोरी के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, बरामद क्रीम में रिफाइंड, सप्रेटा दही और असली क्रीम का मिश्रण पाया गया है,प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, सहरिश सादात, मोहितकुमार, आरपी गुप्ता और विपिन कुमार सिंह शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button