दिल्ली

जय शाह ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली से की मुलाकात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरपर्सन जय शाह ने सोमवार को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली से मुलाकात की और पूर्व डीडीसीए अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली को उनकी सातवीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जय शाह ने अरुण जेटली के योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी नेता, कुशल राजनेता और भारतीय क्रिकेट प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस दौरान दोनों ने दिल्ली क्रिकेट के विकास में अरुण जेटली की भूमिका और राजधानी में आधुनिक क्रिकेट ढांचे की नींव मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया।

यह मुलाकात दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के दौरान हुई। लीग के मुकाबले इन दिनों नई दिल्ली स्थित *अरुण जेटली स्टेडियम* में खेले जा रहे हैं। डीपीएल को अरुण जेटली के उस विजन से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें जमीनी स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अवसर देने पर जोर दिया गया था।

डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने जय शाह द्वारा अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि डीडीसीए स्वर्गीय अरुण जेटली के सिद्धांतों और दिल्ली में क्रिकेट के विकास से जुड़े उनके विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button