गाजियाबाद

कश्यप एकता क्रांति मिशन ने किया संगठन का विस्तार

नए पदाधिकारियों को सौंपी गई कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन गाजियाबाद के तत्वावधान में रविवार, 23 अगस्त को लोनी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 में संगठन विस्तार को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप के आवास पर हुई। इसमें समाजसेवा के प्रति समर्पित समाज के जागरूक लोगों को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया।
संगठन की जिला कार्यकारिणी में देवेंद्र कश्यप को जिला उपाध्यक्ष, सचिन कश्यप व मुकेश कश्यप को जिला महासचिव, डॉ. दीपक कश्यप व सोनू कश्यप को जिला सचिव, सचिन कश्यप को जिला मीडिया प्रभारी तथा रोशनलाल कश्यप को वरिष्ठ सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं विधानसभा स्तर पर राजेश कश्यप को लोनी विधानसभा अध्यक्ष और पवन कश्यप को विधानसभा महासचिव नियुक्त किया गया।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए ईमानदारी, निष्ठा, एकजुटता तथा समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर उनके अधिकार और सम्मान के लिए मजबूती से कार्य करना है।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक एकता और समाजसेवा को प्राथमिकता देकर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। बैठक का समापन महर्षि कश्यप और निषाद राज के जयघोष तथा संविधान के सम्मान के संकल्प के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button