रांची
मुख्यमंत्री से शतरंज संघ के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
Chess association representatives met the Chief Minister.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिसंबर 2026 में सरायकेला- खरसावां में प्रस्तावित चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी–इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर शतरंज चैंपियनशिप-2026 के आयोजन की जानकारी दी। भारतीय शतरंज संघ (AICF) एवं झारखंड शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रस्तावित यह चैंपियनशिप स्मृति शेष पद्म श्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को समर्पित होगी। प्रतिनिधिमंडल में SKDCA अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण टुडू, शैलेंद्र कुमार एवं अभिषेक दास शामिल थे।



