कैराना

फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का धरना जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि प्रदूषण की समस्या दूर नहीं हुई, तो धरना जारी रहेगा।
गुरुवार को गांव कंडेला के बस स्टॉप के निकट औद्योगिक क्षेत्र में कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और जगनपुर के ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि एक फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि फैक्ट्री से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण की समस्या भी पैदा हो रही है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरनारत ग्रामीणों ने बताया कि प्रदूषण की समस्या को लेकर शिकायतें किए जाने के बाद भी अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है। इस दौरान राहुल, मोनू, अमरीश, गुरदीप, दीपक व आशु आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button