बरेली

एसआरएमएस में पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन

एसएसपी ने किया शिलापट्ट का अनावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन देव मूर्ति की उपस्थिति में एसएसपी अनुराग आर्य ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन और शिलापट्ट का अनावरण किया।
इस दौरान एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर आदित्य मूर्ति, प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर अल्पाहार वितरित किया। पुलिस सहायता केंद्र खुलने से नैनीताल रोड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधों पर लगाम लगेगी।
उद्घाटन के बाद एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ हाईवे देवेश सिंह और प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण कर सुविधाओं की सराहना की और स्किल लैब भी देखी।
इस अवसर पर अपराध निरीक्षक राजवली सिंह, जीएम हॉस्पिटल कर्नल डॉ. राजा माजी, मैनेजर पेशेंट केयर विनीत शर्मा, मैनेजर एचआर अजीत सिंह सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button