मेरठ

पुलिस लाइन में कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर का भूमि पूजन

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पुलिस लाइन मेरठ में नवनिर्माणाधीन कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का रविवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने अधिकारियों की मौजूदगी में वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, आयुक्त मेरठ मंडल, पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को स्मृति-उपहार प्रदान किए गए। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को मेडिकल किट एवं बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर के माध्यम से समय रहते बीमारी की पहचान और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

नवनिर्माणाधीन केंद्र को क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और कैंसर की प्रारंभिक जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button