
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर । हसनपुर नगर में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम के साथ निकाला गया। शाह विलायत की दरगाह से शुरू हुआ जुलूस नगर के निर्धारित मार्गों से होता हुआ खानजादा की दरगाह पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा।
जुलूस समर रोड, रेतिया, पुराना डाकखाना, खंकर वाला कुआं, लालबाग ऊंचा, मनीहारान, कुरैशियान, मैन बाजार, होली वाला, हिरन वाला, मनापुर, अंबेडकर पार्क, मोहल्ला कायस्थान, आंबून चौक, चमन और काला शहीद सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में घोड़े और ऊंट आकर्षण का केंद्र रहे। उलेमा-ए-कराम ने लोगों को पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
रास्ते में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए प्रसाद व खान-पान की सामग्री वितरित की। अखाड़े के कलाकारों ने विभिन्न करतब प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। हसनपुर विधानसभा बसपा प्रत्याशी हाजी भुट्टो की कमेटी की ओर से भी लोगों का सम्मान किया गया।
इस दौरान मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो, शकील माहिगीर, डॉ. अफसर अली, राजा टाटा, अंसार अहमद, बाबर खान, जैनुल आबेदीन खान, सलीम खान, समीर खान, चमन अंसारी, बदर कुरैशी, हमजा अली, रईस पहलवान, डॉ. नईम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था मे सीओ पंकज कुमार त्यागी, कोतवाल राजेश कुमार तिवारी क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह और कस्बा इंचार्ज अंकुर मलिक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा।



