मथुरा

मथुरा जंक्शन पर मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने किया बाद स्टेशन का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों की गति को भविष्य में 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने मंगलवार को बाद स्टेशन और नई अत्याधुनिक ड्यूमैटिक मशीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ ट्रैक, संरक्षा और रेल संचालन से जुड़े प्रस्तावित बदलावों पर चर्चा की। जंक्शन पर कोल मल्टीपर्पस वैगन टाइप (सीएमपी) और ड्यूमैटिक मशीन के संबंध में पीपीटी के माध्यम से समीक्षा की गई। इसके बाद मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने बाद डिपो का निरीक्षण कर सीएमपी वैगन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने रेलवे ट्रैक के अनुरक्षण में इस्तेमाल होने वाली नई प्लेजर इडिया ड्यूमेक 08-32 सी मशीन का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह उच्च क्षमता वाली ट्रैक टैम्पिंग मशीन है, जिसका इस्तेमाल ट्रैक की लिफ्टिंग, लेवलिंग, लाइनिंग में किया जाता है। वहीं, नए बीआरएन वैगन का इस्तेमाल ट्रैक नवीनीकरण में भारी सामग्री को कार्यस्थल तक पहुंचाने में किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलीकॉम प्रबंधक सुबोध राजपूत, सीनियर डीईएन समन्वय शैलेश कुमार, सीनियर डीईई (ओपी) एसपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button