साहेबगंज
असर्वेक्षित भूमि वाले किसानों को भी बीमा योजना का लाभ मिले,गणेश तिवारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज कृषि बीमा कंपनी के निदेशक मंडल में नियुक्ति के बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रथम बोर्ड बैठक में शामिल हुए।बैठक में अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत करने के बाद तिवारी ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि साहिबगंज जिला में किसानों की भूमि असर्वेक्षित है, जिससे किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है।पूर्व में लाभ दिया गया था,अब सर्वे के कागजात खोजे जा रहे हैं।उन्होंने मांग की कि असर्वेक्षित भूमि धारकों को भी बीमा योजना का लाभ मिले,ऐसी पॉलिसी बनाई जाए और जिन किसानों को अब तक बीमा नहीं मिला है,उन्हें जल्द लाभ दिया जाए।बैठक के दौरान कंपनी के कार्यों,नीतियों एवं किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।गणेश तिवारी ने कहा कि वे जिला सहित प्रदेश के किसानों के हितों की रक्षा,कृषि बीमा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण भारत के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं,वही बोर्ड ने समस्याओं को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।


