जामताड़ा

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में ड्रीम फिल अकादमी का शानदार प्रदर्शन

13 प्रतिभागियों में छह ने जीते पुरस्कार, विजेता विद्यार्थियों को समारोह में किया गया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जामताड़ा। देवघर जिले के मधुपुर में मास्टर माइंड अबेकस की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय अबेकस गाला प्रतियोगिता में जामताड़ा की ड्रीम फिल अकादमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चार जिलों के कुल 168 प्रतिभागियों ने विभिन्न स्तरों पर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को महज चार मिनट में 100 गणितीय सवालों को अधिकतम सही और तेज गति से हल करने की चुनौती दी गई।
ड्रीम फिल अकादमी की ओर से कुल 13 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें छह विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए। लेवल-1 में 9 वर्ष से अधिक में सुरजीत दे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं लेवल-1 में  9 वर्ष से कम में महज पांच वर्ष की बाची नारनोलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।
लेवल – 4 में संजना ने सेकंड रनर-अप, जबकि लेवल-5 में कीर्तन परशुरामका ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इसी स्तर पर  केयूरी परशुराम ने सेकंड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। लेवल-6 में श्रेया दत्ता ने सेकंड रनर-अप रहकर अकादमी का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सोमवार को ड्रीम फिल अकादमी परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अकादमी के निदेशक ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, एकाग्रता, तेज गणना क्षमता और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। अभिभावकों ने भी अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button