साहेबगंज

विधायक कक्ष में मंगल दिवस पर जनता दरबार

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से फरियाद लेकर पहुंचे ग्रामीण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज : बरहरवा मंगल दिवस के अवसर पर विधायक कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के समक्ष रखीं।जनता दरबार में लोगों ने आवास,पेंशन,बिजली विभाग,राशन कार्ड,जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र,जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा SIR से संबंधित समस्याओं के अलावा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं।विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के शीघ्र निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए मामलों को अग्रसारित किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।समस्याओं के समाधान की पहल होने से ग्रामीणों में संतोष देखा गया।लोगों ने विधायक प्रतिनिधि के प्रति आभार भी व्यक्त किया।वही मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू,रबीउल इस्लाम,नेहाल अख्तर,हीरालाल साहा,आफताब आलम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button