बेतुल
बैतूल अंबेडकर प्रतिमा चौक के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर
ऑल इंडिया एससी,एसटी,ओबीसी माईनोरिटी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। ऑल इंडिया एससी,एसटी,ओबीसी माईनोरिटी फेडरेशन के तत्वावधान में डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर सीएमओ नगर पालिका परिषद बैतूल को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में प्रदेश सचिव एसआर नागले ने बताया कि विगत 20 वर्षों से फवारा मोटर डाली गई थी जो बंद है नई मोटर डालकर फवारा चालू करवाई जाए। डॉ.बाबा साहेब की प्रतिमा के ऊपर जो पुरानी छतरी लोहे की है उसे बदलकर स्टील की छतरी लगाई जाए, प्रतिमा के बगल में संविधान की प्रस्तावना धातु की शिलालेख लगाई जाए, चौक का चौड़ीकरण, प्रतिमा के नीचे सौंदर्यीकरण एवं हरियाली, प्रतिमा के ऊपर हाई मास्क लाइट एवं फोकस लाइटिंग व्यवस्था, प्रतिमा रोटरी के चारों ओर स्टील की रेलिंग लगाई जाए। इस अवसर पर एसआर वाईवर, महादेव पाटील, ओमप्रकाश चंदेल, बाबूराव शेषकर, मारोती राव झरबड़े, केआर चंदेलकर, करणलाल चंदेलकर, टीसी चौकीकर, आरके पंडाग्रे, हरिदास गुजरे सहित संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।



