बेतुल
बैतूल राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा अव्वल
अब भोपाल में करेगा बैतूल का प्रतिनिधित्व

मानसरोवर द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय स्थान पर रहे
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत गीतों की गूंज के बीच भारत विकास परिषद शाखा बैतूल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल प्रांगण में हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामूहिक गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा बैतूल ने शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और अब 4 अक्टूबर को भोपाल में होने वाली प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में बैतूल शाखा का प्रतिनिधित्व करेगा।
प्रतियोगिता में मानसरोवर स्कूल बैतूल ने द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कालापाठा ने तृतीय तथा श्री अग्रसेन स्कूल भग्गुढाना बैतूल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आरडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को प्रांत स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए सभी सदस्यों ने अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की पूर्व महिला प्रमुख तूलिका पचौरी ने किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण सिंह भदौरिया, प्राचार्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बैतूल ने किया। निर्णायक के रूप में अनहद संगीत विद्यालय बैतूल की ओर से अश्विन बोडखे, शकुंतला खातरकर तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल की पूर्व प्राचार्य उषा द्विवेदी ने प्रतिभागी विद्यालयों की प्रस्तुतियों का चयन किया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, प्रांत संस्कार प्रमुख अभिषेक खंडेलवाल, जिला समन्वयक राजीव जैन, शाखा अध्यक्ष भगवंतराव बोहरपी, सचिव लतेश पवार, कोषाध्यक्ष दिनेश पंडागरे, संस्कार प्रमुख गीता साहू, महिला प्रमुख ममता यादव, संपर्क प्रमुख शारदा पाटिल, पर्यावरण प्रमुख आशीष कोकने, समाजसेवी पंजाबराव सहित स्कूल प्राचार्य मयंक जी, तरुणा साहू, नीलिमा भावसार, रेखा पवार, कीर्ति साहू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



